जम्मू लोकसभा सीट पर 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 17.80 लाख मतदाता

4/22/2024 10:37:40 AM

जम्मू: केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में जम्मू रियासी लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। 24 अप्रैल को चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। 

यह भी पढ़ें :  इश्क में अंधी महिला का कारनामा, पति की ह'त्या कर पुलिस को किया गुमराह, ऐसे हुआ खुलासा

जम्मू लोकसभा सीट पर 37 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। इनमें से 14 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज हो गया। अब चुनाव मैदान में 23 उम्मीदवार हैं। वहीं, कुल मिलाकर 1780738 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 921053 है और महिला मतदाताओं की संख्या 859657 है। कुल मिलाकर 18 विधानसभा क्षेत्र जम्मू लोकसभा क्षेत्र में कवर हो रहे हैं। इनमें रियासी, गुलाबगढ़, श्री माता वैष्णो, रामगढ़, सांबा, विजयपुर, बिश्नाह, सुचेतगढ़, आरएस पुरा जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू वेस्ट, जम्मू नार्थ, मढ़, अखनूर, छंब और कालाकोट सुंदरबनी क्षेत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  शराब के नशे में धुत्त पुलिस कर्मियों का कांड, महिला और उसके पति को थाने में ले जाकर...

भाजपा ने जम्मू लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद जुगल किशोर शर्मा को उम्मीदवार बनाया हुआ है। वहीं कांग्रेंस ने पूर्व मंत्री रमन भल्ला को अपना उम्मीदवार बनाया हुआ है। कांग्रेस के समर्थन में नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। वहीं एकम सनातन भारत दल की तरफ से एडवोकेट अंकुर शर्मा उम्मीदवार हैं। इसके अलावा जगदीश राज, राज कुमार, शब्बीर अहमद भी चुनाव मैदान में हैं।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News