जम्मू-रियासी लोकसभा सीट पर चुनाव होने के बाद विस चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

5/2/2024 11:32:25 AM

आर.एस.पुरा: जम्मू-रियासी लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी चुनाव के लिए भी कमर कसना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  Murder Case में 6 आरोपी गिरफ्तार, जांच के लिए बनाई गई SIT

आर.एस.पुरा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्त्ताओं की एक विशाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोकसभा चुनाव में कार्यकर्त्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को लेकर चर्चा की गई तथा तमाम पार्टी कार्यकर्त्ताओं का धन्यवाद भी किया गया। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेखा महाजन, जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह चिब तथा सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  Tourists से भरी गाड़ी भयानक हादसे का शिकार, आमने-सामने की टक्कर से मची चीख-पुकार

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-रियासी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में आम लोगों का बढ़-चढ़कर सहयोग मिला है और इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई कमी रही है तो उसे आगामी चुनाव में दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सभी कार्यकर्ता जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा एवं अन्य चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहे और भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करें।

यह भी पढ़ें :  Bandipora में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, आतंकवादियों के 2 मददगार गिरफ्तार

इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष सतपाल पप्पी, पूर्व बी.डी.सी. अध्यक्ष तरसेम सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद कालिया, पूर्व सरपंच ओंकार सिंह, महेंद्र चौधरी, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच रजनी चौधरी, पूर्व सरपंच बिन्नी शर्मा, जिला महासचिव रिंकू चौधरी, पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी, पूर्व सरपंच सूरज प्रकाश, मंडल प्रधान विक्रम संधू, मंडल प्रधान कृष्णा चौधरी, मंडल प्रधान गार सिंह, सूरज सिंह चौहान, अशोक बर्मा एवं सौदागर चौधरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News