उधमपुर लोकसभा सीट पर कल होंगे चुनाव, पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

4/18/2024 3:05:39 PM

जम्मू(रविंदर): जम्मू-कश्मीर में कल से लोकसभा चुनावों की शुरूआत होने जा रही है। कल 19 अप्रैल को उधमपुर लोकसभा सीट पर चुनाव करवाए जाएंगे। इसके चलते आज पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हो गई हैं।

यह भी पढ़ें :  फिर बंद हुआ यह मुख्य मार्ग, SDM ने जारी किए आदेश

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर की कठुआ उधमपुर लोकसभा सीट पर कल पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। इस दौरान सभी पोलिंग पार्टियां अपने पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हो चुकी हैं। गौरतलब है कि उधमपुर में कल पहले चरण में कुल 16 लाख 33 हजार वोटर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं जम्मू लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News