जम्मू लोकसभा सीट पर मतदान कल, स्ट्रांग रूम से EVM मशीनें लेकर रवाना हुए कर्मचारी

4/25/2024 12:17:42 PM

जम्मू(मुकेश): जम्मू रियासी लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल यानि कल होने वाले चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  बिगड़ने वाला है जम्मू-कश्मीर का मौसम, विभाग ने यात्रियों के लिए जारी की एडवायजरी

बुधवार को स्कास्ट कृषि विश्वविद्यालय परिसर आर.एस.पुरा से स्ट्रांग रूम से कर्मचारियों को ई.वी.एम. मशीनें सहित बाकी सामान देकर रवाना किया गया। पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। ए.आर.ओ. जम्मू साउथ सीमा ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 147 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें करीब 1,24,744 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेगें। उन्होंने तमाम लोगों से आह्वान किया है कि वे अपने मतदान का प्रयोग जरूर करें।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News