लोकसभा चुनावों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, की ये तैयारियां

4/18/2024 2:27:30 PM

साम्बा(अजय): जिला साम्बा में चुनाव तैयारी को लेकर डिप्टी कमिश्नर साम्बा अभिषेक शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को साम्बा में दूसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  फिर बंद हुआ यह मुख्य मार्ग, SDM ने जारी किए आदेश

उन्होंने कहा कि जिला साम्बा के तीन विधानसभा क्षेत्र में 2,59,000 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे और इसके लिए 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 3 पिंक पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और उसमें पूरा स्टाफ ही महिलाओं का होगा और वे ही पूरा चुनाव करवाएंगी, जबकि सिक्योरिटी भी महिला विंग की ही होगी। साथ ही 3 दिव्यांग केंद्र बनाए गए हैं और वहां पर अधिकारी भी दिव्यांग रहेंगे ताकि वह वोटरों को जागरुक कर सकें। उन्होंने कहा कि बार्डर के पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News