Samba : बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की 2 बाइकों के साथ 1 गिरफ्तार

5/26/2024 7:31:18 PM

साम्बा : पुलिस थाना विजयपुर में दर्ज चोरी के 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 2 बाइक बरामद की हैं। दो दिन पूर्व राजिंदर कुमार पुत्र राम लाल निवासी रमलू ब्राह्मणा तहसील विजयपुर ने पी.एस. विजयपुर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी स्कूटी की चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ेंः Udhampur: पंचायत के SPO के मकान में लगी आग, मौके पर पहुंची  Fire Brigade

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पी.एस. विजयपुर में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसका नाम नीरज कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी छानी बेली तहसील चक्की बैंक जिला पठानकोट (पंजाब) है। लगातार पूछताछ करने पर उक्त आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। उसके खुलासे पर चोरी की स्कूटी रेलवे रोड विजयपुर के पास से बरामद कर ली गई। पूछताछ पर उक्त आरोपी द्वारा चोरी की गई एक और मोटरसाइकिल नंबर जेके21-6469 को रेलवे लाइन विजयपुर के पास से बरामद किया गया। इस संबंध में पी.एस. विजयपुर में एक मामला दर्ज किया जा चुका है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News