Samba में धारदार हथियारों के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार, जांच शुरू

Saturday, Jun 15, 2024-07:08 PM (IST)

साम्बा : पुलिस ने थाना बाड़ी ब्राह्मणा के अधिकार क्षेत्र में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो धारदार हथियार (टोका) बरामद किए हैं। थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना बाड़ी ब्राह्मणा की एक पुलिस पार्टी ने इंडस्ट्रियल एरिया में काला गेट के पास नाका लगाया हुआ था। नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान स्मैलपुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल ( जेके 02 सीटी- 6755 ) को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान, दो बदमाशों के कब्जे से दो धारदार हथियार (टोका) बरामद किए गए हैं। 

ये भी पढ़ेंः  J&K: आतंकी हमलों के बाद पर्यटकों की संख्या में आई कमी, अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षाबल Alert

पकड़े गए इन आरोपियों की पहचान हैप्पी चिब पुत्र जोगिंदर सिंह और अरुण सिंह पुत्र ध्यान सिंह दोनों निवासी समैलपुर तहसील बाड़ी ब्राह्मणा जिला साम्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और धारदार हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं। थाना बाड़ी ब्राह्मणा में 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News