Udhampur: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, नाका चेकिंग पर धड़ाधड़ काटे चालान

Saturday, Mar 21, 2026-04:36 PM (IST)

ऊधमपुर (दीपक): ऊधमपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कृष्णा पैलेस के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले कई मैटाडोर चालकों के चालान काटे गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में रोजाना अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाए जा रहे हैं, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी कागजात चेक किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News