J&K : जम्मू में पुलिस प्रशासन में फेरबदल, 10 SHO सहित कई पुलिस अधिकारियों के तबादले

Saturday, Aug 01, 2026-09:51 PM (IST)

जम्मू (तनवीर): जिला जम्मू पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी जोगिंदर सिंह ने पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादले के तहत 10 थाना प्रभारियों (SHO) समेत कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

जानकारी के अनुसार, तबादला सूची में सब-इंस्पेक्टर (SI), पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) रैंक के अधिकारियों शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

जम्मू पुलिस की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालें।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News