Update: NH-44 पर सफर फिर शुरू, ट्रैफिक नियमों के साथ जारी हुआ आवागमन
Saturday, Aug 01, 2026-04:50 PM (IST)
जम्मू ( बिलाल बानी ) : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को जम्मू और श्रीनगर, दोनों तरफ से LMV (हल्के मोटर वाहनों) के लिए खोल दिया गया है। ट्रैफिक नियमों और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, जम्मू की तरफ से श्रीनगर की ओर HMV (भारी मोटर वाहनों) को जाने दिया जा रहा है।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रैफ़िक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और सावधानी से गाड़ी चलाएं, खासकर उन संवेदनशील इलाकों में जहां भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और पत्थर गिरने का खतरा रहता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
