Jammu में रूटीन चेकिंग में ड्रग तस्करी का खुलासा, ऑडी सवार से अवैध सामान बरामद
Thursday, Aug 06, 2026-02:09 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : ड्रग तस्करी और नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ अपनी लगातार चल रही मुहिम के तहत, जम्मू पुलिस को 'ड्रग्स के खिलाफ जंग' में एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से हेरोइन बरामद की है। 01 अगस्त को शाम करीब 6:45 बजे, चन्नी हिम्मत पुलिस स्टेशन की एक टीम रूटीन ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी, तभी जांच के लिए JK02DU-0219 नंबर की एक ऑडी कार को रोका गया। गाड़ी की तलाशी के दौरान, पुलिस को सिल्वर फॉयल पेपर और सिगरेट का एक पैकेट मिला, जिसमें मुड़ा हुआ करेंसी नोट था, जिससे नशीले पदार्थों के सेवन का शक हुआ।
इसके बाद, ड्राइवर कपिल शर्मा (पिता कमल शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 09, R.M. पब्लिक स्कूल के पास, चोवाधी) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, उसके पास से 7.50 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
इस मामले में चन्नी हिम्मत पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR नंबर 223/2026 दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और ड्रग तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों या सप्लाई के सोर्स का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
इस प्रकार जम्मू पुलिस समाज से ड्रग्स की समस्या को खत्म करने के अपने पक्के इरादे को दोहराया है और जनता से अपील करती है कि वे ड्रग तस्करी या नशीले पदार्थों के सेवन के बारे में जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को देकर इस मुहिम में सक्रिय रूप से सहयोग करें। जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
