Jammu में फिर चले टोके, युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, जांच में जुटी पुलिस

Monday, Sep 07, 2026-04:07 PM (IST)

जम्मू  ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू की तहसील मढ़ के अंतर्गत घो मनहासन गांव में एक युवक पर तेजधार हथियारों (टोका) से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों और दोस्तों की मदद से इलाज के लिए जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल, बख्शी नगर पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय पंकज घो मनहासन गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम जब वह अपनी दुकान पर काम में व्यस्त था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में पंकज को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों और उसके दोस्तों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले के पीछे के कारणों तथा आरोपियों की पहचान को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News