Jammu University से हैरान कर देने वाला मामला, प्रशासन और पुलिस जांच में जुटे

Tuesday, Oct 13, 2026-04:56 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): इस समय पूरे भारतवर्ष में माता रानी के नवरात्रे चल रहे हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू के विश्वविद्यालय से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल जो जम्मू विश्वविद्यालय के अंदर ही है उसके सामने वाले लॉन से शराब की बोतल और बियर के कैन के साथ-साथ दो चिप्स के पैकेट पड़े मिले। वहीं अगर इस तरह की चीजें विश्वविद्यालय में पड़ी मिलेगी तो स्टूडेंट्स पर क्या असर पडेगा? इससे विश्वविद्यालय की एडमिनिस्ट्रेशन और विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी पर कड़े सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह सारा सामान विश्वविद्यालय के अंदर आया कैसे और इसका सेवन किसने किया? वहीं पंजाब केसरी टीवी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है बाकी यह जांच का मामला है। विश्वविद्यालय की एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस इसकी जांच करके इसके सारे मामले को ले सामने ले कर आएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News