नाके पर Jammu पुलिस की कार्रवाई, 2 को किया गिरफ्तार, सामान बरामद

Wednesday, Oct 07, 2026-03:14 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बान टोल प्लाजा, नागरोटा में नाकाबंदी के दौरान 18 से 20 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एनएच-44 पर बान टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान जम्मू से उधमपुर की ओर जा रही एक सिल्वर रंग की ऑल्टो कार (नंबर जेके02एजी-2722) को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से एक सफेद पॉलिथीन में रखा हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमर वसीम, पुत्र अब्दुल गनी, निवासी बगुआ, तहसील महोर, जिला रियासी और नसीर मोहम्मद, पुत्र अली मोहम्मद, निवासी डाक बंगला के पास, तहसील महोर, जिला रियासी के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना नागरोटा में एफआईआर नंबर 238/2026, धारा 8/21/22/25/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, इसके गंतव्य और तस्करों के आगे-पीछे के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News