Jammu में दशहरे को लेकर तैयारियां तेज, पुतले बनाने के लिए दिन-रात तैयारी में जुटे कारीगर

Wednesday, Oct 14, 2026-05:26 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :   बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा और वहीं अगर हम बात करें जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में दशहरे को लेकर जम्मू में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में दशहरा उत्सव के लिए रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। कारीगर पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि दशहरा के दिन परंपरा के अनुसार उनका दहन किया जा सके।

पुतले बनाने वाले कारीगर बांस, कागज और अन्य सामग्री की मदद से इन्हें तैयार कर रहे हैं। पुतलों को आकर्षक रूप देने के लिए उनकी बनावट और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दशहरा नजदीक आने के साथ ही कारीगरों का काम भी तेज हो गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News