Jammu में अचानक तेज बारिश, घरों से निकलने से पहले पढे़ं खबर
Thursday, Oct 08, 2026-08:30 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। वीरवार शाम को अचानक आसमान में तेज बिजली चमकने लगी और गरज के साथ जम्मू संभाग के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बिजली की तेज चमक और बादलों की गरज के बाद जम्मू में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। विभाग ने जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे, खुले मैदानों और ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
