Lashkar का Jammu-Kashmir को लेकर नया Plan! कई जिलों में गतिविधियां बढ़ाने की आशंका, सुरक्षाबल Alert

Friday, Nov 27, 2026-11:23 AM (IST)

बनी/कठुआ(राकेश): आने वाले महीनों में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में आतंकवादी गतिविधियों को तेज करने की योजना बना रहा है। हालांकि इससे पहले ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल पूरी तरह से सतर्क है, जो आतंकियों की ऐसी किसी भी गतिविधियों को समाप्त करने के लिए तैयारी में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा पार पाकिस्तान की धरती पर सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लगातार अंजाम दे रहा है और वहां पर बैठकर भारत के खिलाफ ऐसी नापाक योजना को अंजाम देने की ताक में रहता है। हालांकि पिछले दिनों कुलगाम में आतंकी लतीफ भट को सुरक्षाबलों द्वारा ढेर कर देने से लश्कर-ए-तैयबा को काफी झटका लग चुका है। इसके बाद प्राप्त नवीनतम सूचनाओं में आतंकी अब अगले महीनों में राजौरी और पुंछ में अपनी गतिविधियों को तेज करने की योजना बना रहे हैं।

दरअसल अगले महीने तक एल.ओ.सी. पर बर्फबारी बढ़ने के कारण वहां सीमा के आसपास घुसपैठ की संभावना खत्म हो जाती है। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दिसंबर में कोहरे पड़ने से लेकर मार्च अप्रैल तक सीमा पार से घुसपैठ की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा हर साल होता आ रहा है, जिसमें कठुआ व सांबा जिला घुसपैठ के मामले में सबसे ज्यादा संवेदनशील बन जाता है, जहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बर्फबारी नहीं पड़ती है, जिसका सीमा पार से आतंकी घुसपैठ करने का मौका पाने की ताक में रहते हैं।

हालांकि कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्र बिलावर व बनी में जब से सैना की तैनाती हुई है, तब से आतंकियों की सीमा पार से घुसपैठ की संभावना कम हो गई है और अब पहले की तरह बिलावर और बनी में संदिग्ध दिखने की घटनाएं कम हुई है, लेकिन फिर भी अगले महीने घुसपैठ की संभावना को देखते हुए 4 दिन पहले सेना ने कठुआ के कंडी क्षेत्र में वी.डी.जी. के सदस्यों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर उससे निपटने के लिए बंदूक आदि का प्रशिक्षण देने के लिए तकनीकी शिविर आयोजित किया। जहां पर सैना की तैनाती के बाद अब आतंकी फिर डोडा, किश्तवाड़, रियासी, पुंछ और राजौरी में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की ताक में हैं। उधर उससे पहले ही जम्मू-कश्मीर में उच्च स्तरीय बैठक में निपटने के लिए तैयारियों को अंजाम दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News