J&K में दशहरे से पहले बढ़ी हलचल, दिन-रात तैयारियों में जुटे कारीगर, हाथों से दे रहे पुतलों को आकार
Friday, Oct 02, 2026-04:56 PM (IST)
जम्मू ( अमित शर्मा ) : दशहरे के पर्व को लेकर जम्मू में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में कारीगर विशाल पुतलों को तैयार करने में दिन-रात जुटे हुए हैं। पुतलों के ढांचे को तैयार करने से लेकर उन्हें रंग-रूप देने तक का काम हाथों से किया जा रहा है। इन विशाल पुतलों को तैयार करने में अलग-अलग समुदायों के कारीगर मिलकर काम कर रहे हैं। कई कारीगरों के लिए यह पारंपरिक कला पीढ़ियों से चली आ रही हैं। दशहरे से कई महीने पहले ही पुतलों को बनाने का काम शुरू हो जाता है और पर्व नजदीक आते-आते काम में तेजी आ जाती है।
कारीगरों का कहना है कि उनके लिए यह काम केवल दशहरे के ऑर्डर पूरे करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्षों पुरानी कला और परंपरा को जीवित रखने का माध्यम भी है। अलग-अलग समुदायों के लोगों का साथ मिलकर काम करना आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी पेश करता है।
दशहरे के दिन इन विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतलों की बढ़ती मांग के चलते कारीगर अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं और लोगों में भी दशहरे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
