Jammu में बारिश का कहर! पति को बचाने दौड़ी रुखसाना पानी के तेज बहाव में बही, तलाश में जुटी Rescue Teams
Monday, Oct 12, 2026-10:30 AM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में जिस तरह कल धुआंधार बारिश हुई उसके कारण जिला जम्मू के रैपर बनतालाब में एक घर में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार कल तेज पानी के बहाव में 27 साल की रुखसाना कौसर बह गई।
रुखसाना को ढूंढने के लिए आज सुबह सूरज की पहली किरण उदय होते ही एस.डी.आर.एफ. की टीमें, पुलिस और मोहल्ले के लोगों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की मदद के साथ भी रुखसाना कौसर को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वहीं जैसे ही यह खबर रुखसाना के ससुर जी को मिली तो वह राजौरी में से तुरंत जम्मू पहुंचे।
प्रशासन ने लोगों से यह अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी नाले में या नदी के किनारे कुछ भी दिखता है तो वह तुरंत पुलिस को 100 नंबर फोन करें या इस मोबाइल नंबर 9541657058 पर सूचित करें।
बता दें कि जम्मू में कल सुबह से बारिश हो रही थी। इस दौरान जम्मू में भी पानी ही पानी दिख रहा था। जम्मू के रैपर बनतालाब में एक युवक पानी को सामने आते देख अपनी गाड़ी को बचाने के लिए गाड़ी की ओर भागा। उसके पीछे उसकी पत्नी रुखसाना कौसर (27) अपने पति को रोकने के लिए गई तो वह दोनों पानी के तेज बहाव मे बह गए। इस दौरान पति किनारे लग गया लेकिन रुखसाना पानी के तेज बहाव में बह गई। उसे ढूंढने के लिए ही रेस्क्यू टीमों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
