Jammu में बारिश बनी आफत! सड़कों पर भरा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

Sunday, Oct 11, 2026-02:16 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी ) :  रविवार सुबह शुरू हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। शहर के साइंस कॉलेज, गंग्याल, नानक नगर और सेक्टर 11-12 के इलाकों की सड़कें नहरों और तालाबों में तबदील हो गईं, जिससे राहगीर और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खास तौर पर राहगीर और वाहन चालक जम्मू नगर निगम को खोजते नजर आए। जम्मू नगर निगम द्वारा जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन नालियों की सफाई और जल निकासी की समस्या आज भी जस की तस है।

जब भी बारिश होती है, लोगों को इसी तरह की जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिससे घरों और दुकानों तक में पानी भर जाता है और लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। कई जगह दो-दो फीट तक पानी जमा देखा गया। शहरवासियों ने मांग की है कि जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि बरसात के समय लोगों को नुकसान न उठाना पड़े।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News