Jammu में किसानों का भारी नुकसान, बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराब

Tuesday, Oct 13, 2026-04:21 PM (IST)

आर.एस. पुरा-बिश्नाह(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू की तहसील आर.एस. पुरा-बिश्नाह क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की पकी हुई धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

किसानों का आरोप है कि पिछले साल भी फसल खराब होने के बावजूद उन्हें मुआवजा नहीं मिला था। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से जल्द मुआवजा जारी करने की अपील की है, ताकि वे अगली फसल की तैयारी कर सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News