Jammu में सुबह-सुबह घटा सड़क हादसा, बेकाबू होकर चिनाब नदी में जा गिरा तेज रफ्तार ट्रक
Thursday, Oct 01, 2026-10:19 AM (IST)
जम्मू डेस्क(दिनेश ठाकुर): जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक ट्रक के साथ हादसा होने की सूचना मिली है। इस दौरान चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह-सुबह, जम्मू से श्रीनगर जा रहा एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर JK19A-9363) मेहर कैनोपी टनल के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल हट गया, जिसके चलते ट्रक चिनाब नदी की तरफ गिर गया।
इस हादसे में ड्राइवर तारिक अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी बंदन, संगलदान, रामबन सुरक्षित बताया जा रहा है और पुलिस टीम ने उसे जिला अस्पताल (DH) रामबन पहुंचाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
