Jammu में शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Tuesday, Sep 08, 2026-02:31 PM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के सतवारी पुलिस स्टेशन के अधीन आता लोअर बेली चराना के सड़क पर बने पैसेंजर शेड के पास एक डेड बॉडी पड़ी हुई थी।
जानकारी के अनुसार जब सुबह मोहल्ले वालों ने पैसेंजर शेड के पास इस डेड बॉडी को देखा तो तुरंत बेली चराना की पुलिस पोस्ट में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लोअर बेलीचराना में पैसेंजर शेड के पास, सड़क किनारे संदिग्ध हालात में एक शव पढ़ा हुआ है। इस डेड बॉडी की पहचान जमात अली पुत्र मोहम्मद शफी, निवासी जावेद नगर, निकी तवी, उम्र लगभग 30 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को तुरंत अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर में भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है और पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
