Rajouri में नदी में तैरता मिला Driver का शव, इलाके में फैली सनसनी

Monday, Oct 12, 2026-11:10 AM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी जिले में दराली पुल के निकट नदी से सोमवार सुबह 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान शाहिद कमर कुरैशी (48), पुत्र कमरुद्दीन कुरैशी, मूल निवासी फजलाबाद, सुरनकोट जिला पुंछ के रूप में हुई है। वह वर्तमान में राजौरी के एत्ती क्षेत्र में रह रहा था और टिप्पर चालक के रूप में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, दराली पुल के निकट नदी में शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी), राजौरी पहुंचाया।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की मौत के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News