Rajouri में घटा एक और सड़क हादसा, 2 लोग हुए घायल

Tuesday, Oct 06, 2026-12:24 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसे हुए, जिसमें एक हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे दसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया।

मंगोटा मार्ग पर ऑटो-रिक्शा सड़क से नीचे लुढ़का

थन्नामंडी के मंगोटा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में ऑटो-रिक्शा में सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो-रिक्शा का पंजीकरण नंबर जेके11के-1306 बताया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News