Rajouri में ग्रेनेड मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
Tuesday, Oct 06, 2026-07:19 PM (IST)
राजौरी(शिवम बख्शी): मंगलवार को राजौरी में एक पुराना और जंग लगा ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली है। इसके बाद तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने ग्रेनेड को नष्ट कर दिया।
जानकारी देते एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को राजौरी ज़िले के थन्नामंडी इलाके से एक पुराना और जंग लगा ग्रेनेड मिला। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर बाद में नियंत्रित विस्फोट के ज़रिए ग्रेनेड को नष्ट कर दिया गया। संबंधित सुरक्षाबलों द्वारा निपटान की कार्रवाई करने से पहले इलाके को सुरक्षित कर लिया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
