Rajouri में नशे की बड़े खेप के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस
Saturday, Sep 26, 2026-10:17 AM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी) : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजौरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बस स्टैंड राजौरी में नियमित गश्त के दौरान एक महिला आरती शर्मा (26) पुत्री भोला राम, निवासी अग्रती चिंगस, राजौरी को कथित तौर पर नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से विभिन्न प्रकार की कुल 1700 प्रतिबंधित गोलियां तथा 17,570 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस चौकी सिटी की टीम बस स्टैंड राजौरी में नियमित गश्त और जांच ड्यूटी पर थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से टैपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 100 स्ट्रिप बरामद हुईं, जिनमें 10-10 गोलियां थीं। इस प्रकार इन स्ट्रिप में कुल 1000 गोलियां थीं। इसके अलावा प्रेगाबालिन की 70 स्ट्रिप बरामद की गईं, जिनमें 10-10 गोलियां होने के चलते कुल 700 गोलियां थीं। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर थाना राजौरी में केस दर्ज किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
