Rajouri में आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा, IED के साथ 3 OGW Arrest

Tuesday, Sep 15, 2026-12:05 PM (IST)

राजौरी(शिवम): पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजौरी पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से कथित रूप से जुड़े ओवर ग्राऊंड वर्करों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जकीर हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी कोटचरवाल, त्रियाठ राजौरी, मोहम्मद आजम पुत्र अली बहादुर निवासी कोटचरवाल, त्रियाठ राजौरी और मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी औधन, राजौरी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय एक आतंकी मॉड्यूल की जांच के दौरान की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आतंकियों को रसद संबंधी सहायता, सुरक्षित आवाजाही तथा जमीनी स्तर पर अन्य प्रकार की मदद उपलब्ध कराते थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर आतंकियों के लिए गाइड के रूप में काम करते हुए उन्हें कश्मीर घाटी की ओर ले जाने में मदद की।

पुलिस के अनुसार आरोपियों पर कई बड़े आतंकी हमलों से जुड़े आतंकियों को जमीनी स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने का भी संदेह है, जिनमें नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया हमला भी शामिल है।

जांच के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर आई.ई.डी. भी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह आई.ई.डी. कथित तौर पर आतंकी संगठन के सदस्यों ने आरोपियों को सुरक्षित रखने तथा संभावित रूप से लक्षित हमले में इस्तेमाल करने के लिए सौंपी थी।

राजौरी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क का पता लगाने, अन्य सहयोगियों की पहचान करने तथा गिरफ्तार आरोपियों की आतंकी गतिविधियों में कथित भूमिका और संलिप्तता की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News