Rajouri में करवाचौथ को लेकर सजे बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
Wednesday, Oct 28, 2026-02:45 PM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): करवाचौथ के पर्व को लेकर राजौरी में भी उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। पर्व की तैयारियों में जुटी महिलाएं और युवतियां बाजारों में जमकर खरीदारी कर रही हैं। शहर की कॉस्मेटिक दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है, जहां वे शृंगार का सामान, चूड़ियां और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीद रही हैं। करवाचौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
वहीं, करवाचौथ के अवसर पर हाथों में मेहंदी लगाने का भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक डिजाइनों में मेहंदी लगवा रही हैं। मेहंदी कलाकारों के पास भी महिलाओं की आवाजाही बढ़ी हुई है। दूसरी ओर, मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं करवाचौथ के लिए कलाकंद सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में खरीदारी, शृंगार और मेहंदी की रौनक से पूरा राजौरी करवाचौथ के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
