करवाचौथ को लेकर Jammu के बाजारों में रौनक, सरगी की जमकर खरीदारी
Wednesday, Oct 28, 2026-05:45 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : कल करवा चौथ का व्रत पूरे देश भर में सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए और युक्तियां अच्छे पति मिलने की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी और करवाचौथ के पर्व को लेकर जम्मू के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। व्रत की तैयारियों के बीच महिलाएं सरगी के लिए मिठाइयों, फलों, सूखे मेवों और पारंपरिक पकवानों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।
करवाचौथ पर सरगी का विशेष महत्व है। परंपरा के अनुसार, महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बाजारों में सरगी की थालियों को सजाने के लिए विभिन्न तरह की खाद्य सामग्री उपलब्ध है। मिठाई की दुकानों पर फेनियां, मठरी, मिठाइयों और अन्य पारंपरिक पकवानों की मांग बढ़ गई है। वहीं, फल और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर भी खरीदार पहुंच रहे हैं।
बाजारों में खरीदारी के साथ त्योहार की रौनक भी देखने को मिल रही है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार सरगी का सामान खरीद रही हैं। कई दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए विशेष पैकिंग और आकर्षक ढंग से सजी सरगी की टोकरियां भी तैयार की हैं, ताकि ग्राहकों को एक ही जगह पर जरूरत का सामान मिल सके।
करवाचौथ का पर्व पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन व पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोलती हैं। पर्व को लेकर जम्मू के बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
