Rajouri में सुबह-सुबह घटा हादसा, खाई में गिरा वाहन
Tuesday, Oct 06, 2026-10:55 AM (IST)
कोटरंका(दिनेश ठाकुर): राजौरी के कोटरंका सेक्टर में आज एक सड़क दुर्घटना हुई। दुर्घटना में वाहन नंबर JK14C-8555 शामिल था। वाहन चालक मोहम्मद रियाज पुत्र शमशुद्दीन, निवासी मोहरा B बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के थाना कंडी क्षेत्र अंतर्गत मोहरा तकिया में गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक सुरक्षित है और किसी प्रकार की गंभीर चोट की सूचना नहीं है। वहीं घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
