Jammu में मां की हत्या के आरोप में बेटा Arrest, 7 दिन का मिला Police Remand
Wednesday, Oct 21, 2026-11:30 AM (IST)
जम्मू(निश्चय): नानक नगर सैक्टर-11 में लगभग 19 दिन पहले अपने ही आवास में खून से लथपथ मिले महिला के शव की जांच के दौरान पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया है।
गौरतलब है कि 1 अक्तूबर को हुई महिला की कथित हत्या के बाद से पुलिस को आरोपी बेटे की तलाश थी। इस संदर्भ में पुलिस की टीमों ने बाहरी राज्यों में कईं स्थानों पर छापेमारी भी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी जिसकी पहचान जगदीप सिंह के रूप में की गई है, वह वारदात के बाद से फरार था। इस दौरान वह अपनी माता के अंतिम संस्कार में भी नहीं आया था। जिसके चलते पुलिस की जांच की सूंई उस पर अड़ी हुई थी। आरोपी के जम्मू वापिस लोटने की सूचना पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
1 अक्तूबर 2026 को गांधी नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार नानक नगर सैक्टर 11 में 62 वर्षीय महिला गुरूचरण कौर का अपने घर में शव बरामद हुआ था। महिला की बेटी ने जब दरवाजा खोला तो शव खून से लथपथ पड़ा पाया गया मृतका के गले पर तेजधार हथियार के घाव के निशान थे। गांधी नगर पुलिस ने इस संदर्भ में एफ.आई.आर. न.273/2026 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को महिला के बेटे की तलाश थी,परन्तु वह पंजाब व अन्य शहरों में रह रहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
