Jammu Kashmir में एक बार फिर अवैध तस्करी की कोशिश, पुलिस ने की नाकाम
Monday, Sep 07, 2026-12:43 PM (IST)
अखनूर/खौड़ ( रोहित मिश्रा ) : खौड़ पुलिस ने गश्त के दौरान गोवंश की अवैध ढुलाई के प्रयास को विफल करते हुए आठ गोवंश को बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना खौड़ की टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पैदल 8 गोवंश ले जाते हुए देखा। इनमें 6 भैंसें और दो बछड़े शामिल थे।
पुलिस को देखते ही एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाबदीन पुत्र बरसा, निवासी चक मेहंगा गुजर (सांबा), वर्तमान निवासी कुलियां, तहसील खौड़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद किए गए सभी गोवंश को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस थाना खौड़ में प्राथमिकी संख्या 69/2026, धारा 223 बीएनएस एवं 11 PCA के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
