Jammu Kashmir में कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम, पढ़ें Weather Update
Tuesday, Nov 03, 2026-05:35 PM (IST)
श्रीनगर(मीर आफताब): मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में 9 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, 5 और 6 नवंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी भी देखी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार, 4 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 5 और 6 नवंबर की शाम को कुछ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने बताया कि 7 से 9 नवंबर के बीच मौसम फिर से शुष्क रहने की उम्मीद है और इस दौरान किसी बड़ी मौसमी गतिविधि का अनुमान नहीं है।
इस बीच, कश्मीर में गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान सबसे कम, यानी माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अनुकूल मौसम को देखते हुए अपनी फसल की कटाई और अन्य कृषि कार्य जारी रख सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
