Jammu का युवक हुआ लापता, दोस्तों ने किया चौंकाने वाला दावा, तलाश में जुटी पुलिस

Tuesday, Jul 28, 2026-04:53 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के कैंप गोल गुजराल का रहने वाला एक युवक कल रात से लापता है। जानकारी के अनुसार वह कल रात अपने दोस्तों के साथ गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दे दी है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। लापता युवक की पहचान रवि उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रवि कल रात अपने दोस्तों के साथ गया था और रास्ते से ही लापता हो गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। दोस्तों से पूछने पर उन्होंने बताया कि रवि ने पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगा दी है। फिलहाल घरवालों ने पुलिस को रवि के लापता होने की सूचना दे दी है और पुलिस उसे ढूंढने में लगी है।

वहीं दोस्तों द्वारा दिए गए बयान की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रवि ने नदी में छलांग लगाई है या नहीं इस बात का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रवि को ढूंढने में लगी है। वहीं रवि के घर वाले काफी ज्यादा परेशान हैं क्योंकि अभी तक उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News