Jammu : प्यार अधूरा रहने का गम सहन नहीं कर सका युवक, उठाया खौफनाक कदम
Tuesday, Sep 15, 2026-02:20 PM (IST)
आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा तहसील के गांव कदयाल में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान विवेक कुमार पुत्र विधि चंद, निवासी कदयाल, तहसील आर.एस. पुरा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार परिजनों को विवेक कुमार का शव घर के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए उपजिला अस्पताल आर.एस. पुरा पहुंचाया।
वहीं परिजनों ने बताया कि विवेक कुमार का कथित तौर पर एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के अनुसार, लड़की की शादी होने की जानकारी मिलने के बाद युवक मानसिक रूप से परेशान था और इसी कारण उसके द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका है। हालांकि इन दावों की पुलिस द्वारा अभी पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
