Jammu में मामूली टक्कर के बाद हंगामा, Thar सवार युवक ने पेट्रोल पंप पर निकाली पिस्टल और फिर...

Tuesday, Sep 01, 2026-12:24 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू से एक बिल्कुल हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। देर रात को एक थार और स्कूटी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान मौके से और सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्कूटी और थार में आपस में मामूली-सी टक्कर होने के बाद जो थार चला रहा था उसने पिस्टल की धमकी दे डाली। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना तुरंत नवाबाद थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जाएजा लिया। इसी मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पंजाब केसरी टीम ने भी इस खबर पर पूरी नजर बनाई हुई है। जैसे ही इस खबर पर कोई और अपडेट सामने आता है तो हम आपके साथ इस खबर को सांझा करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News