Jammu में जन्माष्टमी शोभा यात्रा पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन
Wednesday, Sep 02, 2026-12:34 AM (IST)
जम्मू, : 3 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के अवसर पर जम्मू शहर में निकलने वाली शोभा यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शोभा यात्रा के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।
शोभा यात्रा के दौरान भीड़ और यातायात को देखते हुए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन, ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग संबंधी प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन करें, पुलिस कर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें और शोभा यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें।


