कश्मीर की धरती पर गूंजे ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारे, जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा
Friday, Sep 04, 2026-04:22 PM (IST)
गांदरबल ( मीर आफताब ) : आज पूरे जम्मू-कश्मीर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। जम्मू के साथ-साथ कश्मीर के गांदरबल में भी जन्माष्टमी की पूरी धूम है यहां भी का त्योहार पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर, नन्नार के ऐतिहासिक मंदिर से स्थानीय पंडित श्रद्धालुओं ने एक पारंपरिक शोभा यात्रा निकाली, जो इलाके से होते हुए चापरगुंड स्थित देवराज मंदिर पहुंची, जहां इसका शांतिपूर्ण समापन हुआ।
एक श्रद्धालु ने कहा कि जन्माष्टमी समुदाय के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अवसर है और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाने पर खुशी जताई। श्रद्धालु ने जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की। इस जुलूस में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पूरे रास्ते धार्मिक प्रार्थनाएं करते रहे।
श्रद्धालुओं ने जम्मू-कश्मीर में शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की। पंडित समुदाय ने त्योहार को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस ने जन्माष्टमी का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुख्ता सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम किए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
