Punjab का रहने वाला सेना का जवान जम्मू से लापता, तलाश में जुटे परिजन

Wednesday, Sep 16, 2026-05:41 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  पंजाब के जिला होशियारपुर (तहसील मुकेरियां, गांव दरतारपुर-राखड़ी) के रहने वाले भारतीय सेना के जवान गुरप्रीत संधू (गोपी) पुत्र राज कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में जम्मू के गुज्जर नगर से लापता हो गए हैं। गुरप्रीत कल शाम करीब 6 बजे बस से पंजाब से जम्मू पहुंचे थे। रात 8 बजे तक उनका फोन ऑन था, जिसके बाद से लगातार बंद आ रहा है। बैंक स्टेटमेंट की जांच से पता चला है कि उन्होंने आखिरी बार गुज्जर नगर के एक रेस्टोरेंट में ऑनलाइन पेमेंट करके खाना खाया था।

​चिंतित परिजन और दोस्त लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत 7889645051 , 9417375570 ,  पर संपर्क करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News