Jammu में हाई अलर्ट! पुलिस ने संभाला मोर्चा, Ring Road पर चला सख्त चेकिंग अभियान

Wednesday, Aug 05, 2026-04:24 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

सांदवा पुलिस चौकी की टीम द्वारा रिंग रोड, सांदवा, गजनसू मढ़ इलाके में नाका लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी वाहनों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सुरक्षा के मद्देनजर जागरूक भी किया।

इसी के साथ ही पुलिस ने नाके के दौरान आम जनता से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि समय पर किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News