जम्मू-कश्मीर में Ring Road पर दर्दनाक हादसा! अज्ञात वाहन ने 5 भैंसों को कुचला
Thursday, Sep 24, 2026-06:16 PM (IST)
कोटली मियां फतेह ( मुकेश ) : गांव कोटली मियां फतेह के पास रिंग रोड पर सुबह करीब 4:30 एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने गुर्जर समुदाय की भैंसों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई और आधा दर्जन जानवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका मौके पर पहुंच कर वेटरिनरी विभाग की टीम ने इलाज किया। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने JCB के माध्यम से मृतक जानवरों को रिंग रोड के किनारे गड्ढा खुदवा कर वहां पर दफना दिया।
जानकारी के अनुसार नगरोटा की ओर से गांव गुर्जर बस्ती डाक बंगला मरालिया का रहने वाला नजीर अहमद अपने परिजनों के साथ जानवरों को रिंग रोड के माध्यम से अपने डेरे गुर्जर बस्ती में ला रहा था कि अभी कोटली मियां फतेह के पास ही जानवर पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने भैंसों को टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी कुछ भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसी बीच कुछ लोगों ने स्थानीय थाने में पुलिस को सूचित किया मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तहसीलदार आरएस पुरा चंद्रशेखर नायब तहसीलदार अखिल मल्गोत्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने वेटरिनरी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और डॉक्टरों ने घायल जानवरों का इलाज किया और ज्यादा गंभीर जानवरों को आरएस पुरा वेटरनरी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
मौके पर गुर्जर समुदाय के लोग भी पहुंचे और पीड़ित नजीर अहमद ने प्रशासन का अधिकारियों से मुआवजे की और उन्हें बताया कि उनके लाखों का नुकसान हो गया है सब कुछ जानवर पर निर्भर था उसको मुआवजा राशि उपलब्ध करवाई जाए ताकि वह फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके| प्रशासनिक अधिकारी ने पीड़ित को पूरी मदद का भरोसा दिलाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
