जम्मू-कश्मीर वाहन चालक हो जाएं सावधान! जानें कौन से रास्ते कब रहेंगे खुले और बंद

Saturday, Sep 12, 2026-11:54 PM (IST)

जम्मू/श्रीनगर : 11 सितंबर 2026 शाम 4 बजे से 12 सितंबर 2026 शाम 4 बजे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर कई स्थानों पर ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही। उधमपुर के दवाल में सड़क सिंगल लेन होने तथा सड़क की ऊबड़-खाबड़ स्थिति के कारण यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा मरोग और किश्तवाड़ी पाथेर के बीच सिंगल लेन मार्ग, दिगडोल और बनिहाल के बीच 3 वाहनों के खराब होने तथा बनिहाल-नचलाना मार्ग पर 4 खानाबदोश पशु झुंडों के गुजरने से भी ट्रैफिक प्रभावित रहा।
 

बारिश को लेकर एडवाइजरी

IMD द्वारा अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताए जाने के मद्देनजर लोगों को यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। इसके लिए TCU श्रीनगर, रामबन और जम्मू से सड़क की स्थिति की जानकारी ली जा सकती है। J&K ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर भी सड़क की स्थिति अपडेट की जा रही है। उधमपुर के दवाल में करीब 30 से 40 मीटर लंबे सिंगल लेन हिस्से पर ट्रैफिक को नियंत्रित तरीके से चलाया जा रहा है।

दिन में यात्रा करने की सलाह

यात्रियों और LMV वाहन चालकों को जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर दिन के समय यात्रा करने की सलाह दी गई है। रात में यात्रा से बचने को कहा गया है, क्योंकि रामबन और बनिहाल के बीच पत्थर गिरने, भूस्खलन और निर्माण कार्य के कारण परेशानी हो सकती है।

तेल-गैस टैंकरों के लिए विशेष प्रतिबंध

NHAI द्वारा दिगडोल-खूनी नाला मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसके चलते इस हिस्से पर कश्मीर जाने वाले तेल और गैस टैंकरों की दिन के समय आवाजाही सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। ज्वलनशील सामग्री से लदे टैंकरों को सुरंगों से गुजरने की अनुमति नहीं है। इसलिए ऊपर की ओर जाने वाले टैंकरों को चेनानी से आगे शाम 5 बजे के बाद और सुबह 5 बजे तक जाने की अनुमति होगी। टैंकर ऑपरेटरों को इसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

वाहन चालकों को ओवरलोडिंग से बचने की सलाह

ताजा खराब होने वाली वस्तुओं और पशुधन को ले जाने वाले गुड्स कैरियर ऑपरेटरों को ट्रैफिक पुलिस की समय-समय पर जारी एडवाइजरी के अनुसार ही वाहन लोड करने की सलाह दी गई है। रामबन-बनिहाल के बीच पत्थर गिरने और भूस्खलन वाले क्षेत्रों के साथ-साथ निर्माण कार्य के कारण वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। HMV ऑपरेटरों और मालिकों से ओवरलोडिंग से बचने तथा यात्रा के दौरान पर्याप्त ईंधन रखने की अपील की गई है। वाहन मालिकों को यात्रा से पहले वाहन की फिटनेस अच्छी तरह जांचने की भी सलाह दी गई है। रामबन और बनिहाल के बीच विशेष रूप से भूस्खलन और पत्थर गिरने वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से वाहन रोकने से बचने को कहा गया है।

13 सितंबर 2026 का ट्रैफिक प्लान
जम्मू-श्रीनगर NH-44

मौसम साफ रहने और सड़क की स्थिति बेहतर होने पर LMV पैसेंजर वाहन, HPV, निजी कार और HMV गुड्स कैरियर को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू, दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। वाहन चालकों को लेन अनुशासन का पालन करने की सलाह दी गई है। ओवरटेकिंग और गलत लेन में वाहन चलाने से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। TCU जम्मू/श्रीनगर, TCU रामबन के साथ संपर्क में रहकर सड़क की स्थिति की जानकारी साझा करेगा।

सेना और सुरक्षा बलों के काफिले

मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल रहने पर सुरक्षा बलों के वाहनों को भी जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। सुरक्षा बलों के काफिले TCU रामबन से हाईवे की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही आगे बढ़ेंगे।

किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग NH-244

SDM छत्रू और SDM कोकरनाग के आदेशों के अनुसार, मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने तथा NHIDCL से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद LMV पैसेंजर और निजी कारों को किश्तवाड़ से श्रीनगर तथा श्रीनगर से किश्तवाड़ दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी।

समय:

PP पराना से अनंतनाग की ओर: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
डक्सुम से किश्तवाड़ की ओर: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

निर्धारित कट-ऑफ समय के बाद किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

SSG रोड

मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर LMV वाहनों को श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग पर दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। सोनमर्ग से कारगिल तथा मिनामर्ग से श्रीनगर की ओर वाहनों को सड़क रखरखाव एजेंसी से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद दोपहर 1 बजे तक चलने की अनुमति होगी। HMV वाहनों को मिनामर्ग से श्रीनगर की ओर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलने की अनुमति होगी। शाम 5 बजे के बाद किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। फिसलन भरी सड़क पर बेहतर पकड़ के लिए वाहन चालकों को एंटी-स्किड चेन साथ रखने और इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सुरक्षा बलों के काफिलों को अपनी आवाजाही इस तरह तय करने को कहा गया है कि आम यातायात प्रभावित न हो।

मुगल रोड (NH-701A)

मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने तथा सड़क रखरखाव एजेंसी GREF से मंजूरी मिलने के बाद मुगल रोड पर LMV और उसके बाद अधिकतम 10 टायर वाले HMV वाहनों को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी।

समय:

चंदिमार्ह (बफलियाज) से शोपियां: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
हेरपोरा (शोपियां) से पुंछ: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

निर्धारित कट-ऑफ समय के बाद किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। TCU जम्मू और TCU श्रीनगर संबंधित सभी लोगों को कट-ऑफ समय की जानकारी देंगे।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News