जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल तेज, BJP और नेशनल कॉन्फ्रेंस Statehood को लेकर आमने-सामने, देखें Video...

Wednesday, Sep 02, 2026-03:35 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने Omar Abdullah सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए श्रीनगर में प्रदर्शन किया। BJP ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने, कथित तौर पर पिछले दरवाजे से नौकरियों में भर्ती, बिजली के बढ़े हुए टैरिफ और डेली वेजर्स से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

BJP कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर सचिवालय का घेराव करने की कोशिश की और सरकार से लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की।

वहीं, दूसरी ओर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी BJP के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। नारेबाजी कर रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


PunjabKesari

नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्यकर्ता जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी हुई।

अब सुनिए, इस पूरे मामले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने क्या कुछ कहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News