जम्मू-कश्मीर में Traffic Advisory जारी, रात का सफर टालने की सलाह

Thursday, Sep 03, 2026-10:57 PM (IST)

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय ने खराब मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए 4 सितंबर 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक NH-44 पर डावल (उधमपुर) और मरोग-किश्तवाड़ी पाथर के बीच सिंगल लेन होने के कारण पिछले 24 घंटों में यातायात काफी धीमा रहा। मरोग में एक वाहन खराब होने से भी ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

बारिश के बीच सफर से पहले सड़क की स्थिति जांचें

IMD की ओर से अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही यात्रा करें। इसके लिए TCU श्रीनगर, रामबन और जम्मू से जानकारी लेने को कहा गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और LMV चालकों को जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर दिन के समय यात्रा करने की सलाह दी है। रामबन-बनिहाल के बीच शूटिंग स्टोन, भूस्खलन और निर्माण कार्य के चलते रात में यात्रा से बचने को कहा गया है।

NH-44 पर दोनों तरफ से चलेंगे वाहन

4 सितंबर को मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर LMV, यात्री वाहन, निजी कार और गुड्स कैरियर HMV को दोनों तरफ से चलने की अनुमति होगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से लेन अनुशासन बनाए रखने और गलत लेन में ड्राइविंग व ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है।

तेल-गैस टैंकरों के लिए खास पाबंदी

NHAI के डिगडोल-खूनी नाला क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्य के चलते कश्मीर जाने वाले ऑयल और गैस टैंकरों की दिन में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक इस स्ट्रेच पर टैंकरों की आवाजाही नहीं होगी। अप-टैंकरों को चेनानी से आगे शाम 5 बजे के बाद और सुबह 5 बजे तक जाने की अनुमति होगी।

Kishtwar-Sinthan-Anantnag Road पर समय तय

मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल रहने तथा रोड मेंटेनेंस एजेंसी से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद LMV और निजी कारों को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी।

PP Parana से Anantnag: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
Daksum से Kishtwar: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
निर्धारित कट-ऑफ टाइम के बाद किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
SSG Road पर भी ट्रैफिक एडवाइजरी

श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर LMV को दोनों तरफ से चलने की अनुमति होगी। सोनमर्ग से कारगिल और मिनामार्ग से श्रीनगर की ओर वाहनों को दोपहर 1 बजे तक चलने की अनुमति होगी।

HMV के लिए सोनमर्ग से कारगिल की ओर आवाजाही का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। वाहन चालकों को फिसलन भरी सड़क को देखते हुए एंटी-स्किड चेन साथ रखने और इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Mughal Road पर भी तय हुआ कट-ऑफ टाइम

मुगल रोड (NH-701A) पर मौसम और सड़क की स्थिति बेहतर रहने तथा GREF से मंजूरी मिलने के बाद LMV और अधिकतम 10 टायर तक के HMV को दोनों तरफ से चलने की अनुमति होगी।

Chandimarh (Baffliaz) से Shopian: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
Herpora (Shopian) से Poonch: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

कट-ऑफ टाइम के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

वाहन चालकों के लिए जरूरी सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने HMV संचालकों से ओवरलोडिंग से बचने, पर्याप्त ईंधन रखने और यात्रा से पहले वाहन की फिटनेस जांचने की अपील की है। रामबन-बनिहाल के बीच भूस्खलन और शूटिंग स्टोन वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से वाहन रोकने से भी बचने को कहा गया है।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News