Jammu Kashmir के रियासी में दर्दनाक हादसा, 150 फीट नीचे लुढ़का वाहन

Friday, Sep 11, 2026-02:50 PM (IST)

रियासी ( दिनेश ठाकुर ) :  रियासी जिले के चसाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। फुलकोट बगोदास इलाके में PMGSY सड़क निर्माण कार्य के दौरान पत्थरों से लदी ट्रॉली समेत एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 140 से 150 फीट नीचे लुढ़क गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार जावेद अहमद (उम्र करीब 32-33 वर्ष), पुत्र अली मोहम्मद, निवासी मंजीकोट, थाना चसाना, तहसील महोर, जिला रियासी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार को करीब 12:15 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News