Jammu Kashmir में 29 नए DSP नियुक्त, CCE-2024 के जरिए जारी हुए आदेश
Tuesday, Sep 15, 2026-04:12 PM (IST)
जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर सरकार ने 29 उम्मीदवारों को डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात किया है। जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति जम्मू-कश्मीर पुलिस (गजटेड) में की गई है। सरकार ने 'कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन-2024' के तहत सीधी भर्ती के ज़रिए उक्त नियुक्तियां की हैं।
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन की सिफारिशों के बाद आज 15 सितंबर को नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं। इन सभी उम्मीदवारों को तुरंत प्रभाव से अपनी पदों पर नियुक्त होने के आदेश जारी किए गए हैं।
बता दें कि सभी उम्मीदवार 2 सालों तक प्रोबेशन पर रहेंगे और फिर उन्हें ट्रेनिंग पूरी करने के बाद एग्जाम पास करना होगा। इसके बाद ट्रेनिंग कोर्स पूरा करने के बाद वह जम्मू-कश्मीर के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पास रिपोर्ट करेंगे। उम्मीदवारों को अपॉइंटमेंट ऑर्डर जारी होने की तारीख के बाद जॉइन करने के लिए 21 दिन का समय दिया जाएगा। अगर वे समय पर जॉइन करने नहीं पहुंचे तो उनकी अपॉइंटमेंट को रद्द कर दिया जाएगा।
इसके अलावा उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज जमा करवाने अनिवार्य होंगे। अगर किसी भी उम्मीदवार के दस्तावेज जाली या नकली पाए जाते हैं तो उन्हें सैलरी नहीं मिलेगी और उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
