Udhampur में बादल फटने से अचानक आई बाढ़, चपेट में आए कई घर
Friday, Jul 24, 2026-02:16 PM (IST)
उधमपुर ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला उधमपुर के बुप्प क्षेत्र के बरकुआंडा इलाके में शुक्रवार तड़के बादल फटने की आशंका के बीच अचानक आई बाढ़ से कई घर प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
एहतियात के तौर पर प्रभावित 3 परिवारों को सुरक्षित निकालकर सरकारी मिडिल स्कूल, बरकुआंडा में ठहराया गया है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
