जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप जारी, इतने नए मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Wednesday, Oct 21, 2026-03:37 PM (IST)
बनी/कठुआ(राकेश): मौसम में बदलाव होने पर भी जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को जिले में डेंगू के 5 और नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके चलते अब तक जिले में कुल 65 लोग डेंगू के शिकार हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार डेंगू के ताजा पॉजिटिव 5 नए मामलों में दो नगरी से, एक कालीबड़ी कठुआ, छन्न आरोड़ियां और एक हीरानगर के सीमा क्षेत्र से है। हालांकि डेंगू से पीड़ित होने के साथ-साथ लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं, जो जारी इस प्रकोप के बीच बड़ी राहत है।
इसी कारण जिले में डेंगू के कुल सक्रिय पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी 3 है। हालांकि दो पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसी के साथ जहां-जहां से पॉजिटिव मामले आ रहे हैं, वहां पर स्वास्थ्य विभाग के जिला के सी.एम.ओ. डा. विजय रैना के निर्देश पर जिला के वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक लोकेश राज के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्कवायड जाकर अवश्य दवाईयों गोकीलॉक का छिड़काव किया जा रहा है।
इस जारी डेंगू के प्रकोप के अलावा जिले में कुल 25 मरीज मलेरिया से भी पीड़ित हैं। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू व मलेरिया से बचाव और रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न जगह टीमों को भेज रहा है। टीम लोगों के घर-घर जाकर उन्हें अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील कर रही है। मंगलवार कठुआ शहर में टीम ने प्रभावित क्षेत्र में स्प्रे भी किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
