Baramulla में पहाड़ी से मलबा गिरने से रास्ता बंद, सड़क खोलने का काम जारी
Wednesday, Oct 14, 2026-07:57 PM (IST)
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में रज़ारवानी पावर हाउस की सुरंग के पास आज शाम पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ियों से मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है।
घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन की ओर से सड़क से मलबा हटाने तथा रास्ते को दोबारा यातायात के लिए खोलने का काम जारी है। फिलहाल सड़क को साफ करने का कार्य चल रहा है। प्रशासन की ओर से रास्ता बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
